Sat. Aug 8th, 2026

भारत सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों के सफल शासन के पुरा होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर द्धारा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में जिला अतिथि गृह बक्सर से किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह बनाऐ गये हैं। एक पेंड भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने अपने हाथों से लगाया और दुसरा पेंड संध्या पाण्डेय जिला मंत्री ने लगाया। मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भुवन ने कहा की भारत सरकार का सबसे जीवंत लक्ष्य मानव जाति को सुरक्षित रखना है। इसी उद्देश्य से सरकार ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम बनाया है। आज हम उसका अनुसरण करते हुए जिला अतिथि गृह बक्सर से अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। भारत के हर नागरिक को “पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ” अभियान में अपनी भूमिका निभानी चाहिए ।इससे हमारे देश में प्राकृतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा ।क्योंकि वृक्ष ही है जो बारिश को धरती पर लाने का कार्य करता है और वृक्ष ही है जो प्रत्येक व्यक्ति को प्राण, वायु देने में सहायक होते हैं। मनुष्य ऑक्सीजन लेने का कार्य करता है और पेड़ उसे ऑक्सीजन को देने का कार्य करते है।ऑक्सीजन के बिना मानव जीवन की कल्पना करना भी बेकार है ।इसलिए

सांस हो रही कम,आओ पेड़ लगे हम ।

उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शिशिर चौबे, धनंजय राय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, लक्ष्मण शर्मा, रमेश गुप्ता, ज्वाला सैनी,विनय उपाध्याय, अंजय चौबे तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!