Tue. Apr 21st, 2026

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के जरिए अपने शहर के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों को जानेगी नई पीढ़ी: अश्विनी चौबे

  • बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को संसद घूमने का मिलेगा मौका

बक्सर।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। इसका मकसद नई पीढ़ी को उनके सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व ऐतिहासिक रूट से जोड़ना है। साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति से रूबरू कराना है। ताकि वे अपने स्थलों को बेहतर से जान व समझ सकें।
ज्ञात हो कि स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के प्रयास से रविवार को सांसद सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन एमपी हाईस्कूल में किया जाएगा। प्रथम चरण में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बक्सर के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक तथा सड़क सुरक्षा पर चित्रकारी व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को संसद दर्शन भी कराया जायेगा। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि बक्सर पौराणिक नगरी है। इस संबंध में स्कूल के बच्चों को जानकारी हो, इस दृष्टिकोण इसका आयोजन किया जा रहा है।
अमृत भारत योजना अंतर्गत चयनित रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे केंद्रीय मंत्री श्री चौबे

रविवार को बक्सर संसदीय क्षेत्र के चयनित स्टेशनो के उन्नयन हेतु आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री चौबे शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के 508 अमृत भारत स्टेशनों के उन्नयन का शिलान्यास करेंगे। इसमें बक्सर के तीन स्टेशन है। दुर्गावती, रघुनाथ पुर, डुमरांव को उन्नयन के लिए प्रथम चरण में चुना गया है। चौसा को दूसरे चरण में लिया गया है। बक्सर संसदीय क्षेत्र सर्वाधिक चार रेलवे स्टेशनों को उक्त योजना के अंतर्गत लिया गया है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बक्सर स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। इससे पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!