
आज दिनांक 03 अप्रैल 2021 को श्री अश्विनी कुमार चौबे माननीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा बक्सर संसदीय क्षेत्र में चिकित्सा-चिकित्सक आपके द्वार के अंतर्गत टी0 वी0 निगरानी एवं मुक्ति के लिए सघन जन जागरण अभियान के तहत टी0 वी0 जॉच हेतु टी0 वी0 चलन्त जॉच अभियान को बक्सर समाहरणालय परिसर से रवान किया गया। यह टी0 वी0 चलन्त वाहन दिनांक 03 अप्रैल से 10 अप्रैल 2021 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री महोदय ने अपने उद्गार में कहा कि उनका सपना है कि प्रत्येक रोगियों को इलाज की विश्वस्तरीय सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहते हैं। कार्यक्रम में जिलापदाधिकारी महोदय् ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इससे इच्छुक व्यक्ति को जॉच की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम में उपस्थित निदेशक आइ0 एम0 आर0 आई0 ने आगे भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की बात बताई। टी0 वी0 जॉच चलन्त वाहन आई0 सी0 एम0 आर0- आइ0 एम0 आर0 आई0 एवं एन0 आइ0 आर0 टी0 चेन्नई के सहयोग से उपलब्ध कराई गई है।