Wed. Oct 28th, 2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह बक्सर लोकसभा एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के विगत दिनों बक्सर प्रवास के दौरान बक्सर जिले के सभी व्यापार मंडल अध्यक्ष और पैक्स अध्यक्ष ने माननीय मिथिलेश तिवारी से मिल कर व्यापार मंडल और पैक्स में किसानों से धान खरीद तथा उसना,अरवा चावल को लेकर आ रही अड़चन को दूर करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में अपनी समस्या को रखा था, जिसकी अगुवाई बक्सर जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष ब्रह्मपुर निवासी भारत भूषण सिंह द्धारा किया गया।

बक्सर जिले के किसानों एवं पैक्स अध्यक्षों के कामों मे आ रही अड़चन को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने तत्काल रुप से तत्परता दिखाते हुए पटना सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री एन श्रवण कुमार से मिल कर बक्सर जिला के पैक्स अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष भारत भूषण सिंह और प्रतिनिधि मंडल के साथ बक्सर जिले के किसानों से धान अधिप्राप्ति में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा।

श्री तिवारी ने उपस्थित प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया की किसानों से धान अधिप्राप्ति में हो रही परेशानी/समस्याओं का समाधान जल्द ही हो जाऐगा।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से भारत भूषण सिंह बक्सर जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष, आशीष राय चौसा व्यापार मंडल अध्यक्ष,शशि यादव बक्सर व्यापार मंडल अध्यक्ष, विष्णु कान्त प्रियदर्शी गायघाट पैक्स अध्यक्ष, शिवकुमार सिंह सिकरौल पैक्स अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह चौसा पैक्स अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!