Tue. Apr 21st, 2026

श्री राम लीला समिति बक्सर के तत्वावधान में नगर के रामलीला मंच पर चल रहे 21 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के क्रम में वृंदावन से पधारे श्री नंद नंदन रासलीला एवं रामलीला मंडल के स्वामी श्री करतार बृजवासी के सफल निर्देशन में बारहवें दिन बुधवार को दिन में मंचित कृष्ण लीला के दौरान “वीर अभिमन्यु प्रसंग” का मंचन किया गया जिसमें दिखाया गया कि
अर्जुन अपनी पत्नी सुभद्रा को चक्रव्यूह रचना के बारे में बताते हैं. तो अभिमन्यु उस समय सुभद्रा के गर्भ में होते है. वह व्यूह रचना में अंदर प्रवेश करने की बात को गर्भ में रहते हुए जान लेते हैं.पर सुभद्रा के बीच में ही निद्रामग्न होने से वे व्यूह से बाहर आने की विधि नहीं सुन पाते है. पांडवों को पराजित करने में असफल होने के बाद, कौरवों ने युधिष्ठर को जीवित पकड़ने के लिए इस व्यूह की रचना कर साजिश रचते है. इसके लिए वे अर्जुन को युद्ध के मैदान से दूर भगाते हैं और फिर चक्रव्यूह के नाम से जाना जाने वाला सैन्य निर्माण करते हैं.
अर्जुन, कृष्ण, भीष्म और द्रोण जैसे कुछ ही लोग इस व्यूह को तोड़ना जानते हैं, उनके अलावा युद्ध के मैदान में अन्य किसी को भी इसका पूरा ज्ञान नहीं होता है.
उस वक्त अभिमन्यु एक 16 वर्ष की अवस्था में किंतु असाधारण योद्धा होते है. वह इस द्वंद्व युद्ध में आते हैं और कौरव पक्ष की व्यूह रचना, जिसे चक्रव्यूह कहा जाता है, के सात में से छह द्वार भेद देते है. यह देखकर जयद्रथ अन्य पांडवों को व्यूह में प्रवेश करने से रोक देता है. इसी का लाभ उठा कर व्यूह के अंतिम चरण में कौरव पक्ष के सभी महारथी युद्ध के मानदंडों को भुलाकर सभी इस बालक पर टूट पड़ते हैं, क्योंकि कोई भी कौरव पक्ष का योद्धा द्वंद युद्ध में अभिमन्यु को पराजित नहीं कर सकता था . ऐसी स्थिति में सभी कौरव महारथी के क्रोध, छल और अधर्म का सामना अभिमन्यु को करना पड़ा. जिस कारण उसने वीरगति प्राप्त की. परंतु फिर भी अभिमन्यु ने अंत तक धर्म का त्याग नहीं किया. कर्ण ने अंतिम क्षणों में अपने धनुष का पिछला भाग तोड़ दिया. अभिमन्यु को ही सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर मान लिया. वे बहुत अधिक लज्जित हुए. अंत में अभिमन्यु की मृत्यु का प्रतिशोध लेने के लिये अर्जुन ने जयद्रथ के वध की शपथ ली.
उक्त लीला का दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते है. लीला के दौरान पुरा परिसर दर्शकों से खचाखच भरा रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!