वामन द्वादशी तिथि को सिद्धाश्रम (बक्सर ) कि धारा पर अवतरित श्री हरि विष्णु के पांचवें तथा प्रथम मानव अवतार भगवान वामन की प्राकट्य दिवस पर भव्य झांकी और रथयात्रा वामन ग्लोबल फाऊंडेशन के द्वारा गुरुवार को निकाला गया। अपने पूर्व निर्धारित समय से नगर के रामलीला मंच किला मैदान से निकले इस भव्य एवं दिव्य रथयात्रा में हजारों कि संख्या में श्रद्धांलु उपस्थित रहे। गाजे बाजे के साथ निकाली गईं रथयात्रा में भजन और भगवान वामनेश्वर नाथ के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। जगह जगह रथयात्रा में शंखनाद के साथ साथ वैदिक मंत्रोच्चारण विद्वान् पंडितो द्वारा किया गया। रथयात्रा जिस रास्ते से गुजर रहा था भारी संख्या में लोग सड़क के बगल खड़े होकर और अपने घरों के छतों से भगवान वामन कि नयनभिराम छवि का दर्शन कर रहे थे। यह रथयात्रा रामरेखाघाट,पिoपिo रोड़,मुनीम चौक,यमुना चौक,ठठेरी बाजार सत्यदेवगंज,पुलिस चौकी,चरित्रवन कालेज गेट से होते हुए सुमेश्वर स्थान केंद्रीय कारा स्थित भगवान वटुक वामन मंदिर पहुंची तो वही रथयात्रा के समापन के पश्चात भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं में आयोजक मंडल द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया कार्यक्रम के सफल आयोजन में वामन ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष मनमन पाण्डेय,कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक सिंह,कोषाध्यक्ष प्रेम मिश्रा उर्फ़ भाई जी,सचिव सिकंदर सिंह,अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय,राकेश राय उर्फ़ कल्लू राय,मुकेश दास उर्फ़ बिरप्पन जी,अविनाश राय उर्फ़ बबुआ,राहुल राय,सागर सिंह,तूफानी यादव,मुकेश सिंह,सचिन पाण्डेय,गणेश पाण्डेय,शिक्षक नेता शिवजी दुबे,राकेश रंजन सिंह उर्फ़ गुड्डू,निक्कू ओझा,जय शंकर राय,प्रेम तिवारी,ओपोलो अल्ट्रासॉउन्ड डायरेक्ट कमलाकर मिश्रा,छोटू तिवारी,दीपाली यादव,पंकज उपाध्याय,श्याम जी यादव,भोलू राय, इत्यादि हजारों श्रद्धालु शामिल थे।
