राज्य भर में “Bihar Idea Festival” का आयोजन Yourstory Media Pvt.Ltd एवं उद्योग विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जिलों में जमीनी स्तर के लगभग 10000 बिजनेश आईडिया को संकलित करना स्टार्टअप के संस्थापको की पहचान बनाना आवश्यक पूँजी प्रवाह सुनिश्चित करना मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के मीडिया का कवरेज प्रदान करना है।
उक्त Festival का आयोजन तीन चरणों में किया जाना है, जो निम्नवत है:-
1. प्रथम चरण में जिला स्तर पर दिनांक-24.07.2025 से 29.07.2025 तक प्रस्तावित है।
2. द्वितीय चरण में प्रमण्डल स्तर पर दिनांक-01.08.2025 से दिनांक-08.08.2025 तक प्रस्तावित हैं।
3. तृतीय चरण में राज्य स्तर पर मेगा इवेन्ट माह अगस्त 2025 के चौथे सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
प्रथम चरण में जिला में स्थापित स्टार्टअप सेल में एवं द्वितीय चरण में प्रमण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसकी सफलता हेतु विश्वविद्यालय/राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय/ पॉलिटेकनिक/राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदि के छात्र/छात्राओं की अधिकतम सहभागिता आवश्यक है।
इसी क्रम में आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को बक्सर जिला के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में बिहार आइडिया फेस्टीवल का आयोजन किया गया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य में एक मजबूत इकोसिस्टम विकसित करना है। चयनित टॉप आइडिया को निम्नलिखित लाभ मिलेगा।
(1) स्टार्टअप बिहार के 10 लाख सीड फंण्ड की पिचिंग राउण्ड में सीधा प्रवेश
(2) राशि 3 लाख मूल्य के एक्सेलेरेशन प्रोग्राम
(3) उद्योग विभाग द्वारा प्रायोजित पाठ्यक्रम मे प्रवेश (यदि पात्रता हो)
(4) शीर्ष उद्योग विशेषज्ञों से मेंटरशिप
(5) सरकारी सहायता एवं इन्क्यूबेशन के अवसर
(6) सस्ते दर पर आफिस स्पेस (B-HUB, Patna)
प्राचार्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर द्वारा बताया गया कि स्टार्टअप योजना माननीय मुख्यमंत्री बिहार का दूरदर्शी कार्यक्रम है तथा सभी छात्रों एवं युवाओं द्वारा अधिक से अधिक संख्या में अपने आईडिया रजिस्टर्ड करने का सुझाव दिया गया, तथा बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में एक बेहतर स्टार्टअप इको सिस्टम विकसित करना है।
कार्यक्रम में वेस्ट मैनेजमेनट स्टार्टअप के फाउण्डर श्री विवेक कुमार, श्री प्रशान्त गौतम एवं स्टार्टअप बेरोपोनिक प्रा० लि० के फाउण्डर श्री नीरज कुमार साहू द्वारा अपने स्टार्टअप जर्नी एवं बिहार सरकार की स्टार्टअप योजना एवं उसके लाभों पर विस्तार से बताया गया।
श्रीमती ज्योत्सना वर्मा परियोजना प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर द्वारा सभी लाभुको को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुरे मनोयोग से बिहार स्टार्टअप का लाभ लेने का सुझाव दिया गया। डी०पी०एम० जीविका, बक्सर, स्टार्टअप सेल वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय बक्सर के को आडीनेटर डा० चनद्रशेखर प्रभाकर, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के फैकलटी मेम्बर स्टार्टअप सेल प्रभारी श्री गौरव सिंह तथा अन्य फैकलटी मेम्बर, श्री मृणाल सिंह, श्री अरूण प्रकाश त्रिपाठी, श्री अनिल कुमार, परियोजना प्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर, जीविका दीदियों एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।