दिनांक 27 और 28 जुलाई 2025 को पीसीडीए इलाहाबाद के कैंपस में पीसीडीए इलाहाबाद डॉ संदीप सरकार के देखरेख में पेंशनर कैंप सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा लेखा महानियंत्रक डॉक्टर मयंक शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से पहुंचे हुए पेंशनर्स वीर नारियां व बच्चे जिनके मां-बाप नहीं है सभी को सम्मान के साथ उनके पेंशन और एरियर दिया गया।
डॉ संदीप सरकार ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया की लगभग 14000 बैंक से पेंशन ले रहे पेंशनरों को स्पर्श के माध्यम से सभी को माइग्रेट करके पेंशन देने की योजना बनी तब से लगभग 32 लाख पेंशनर को पीसीडीए इलाहाबाद के तरफ से पेंशन और एरियर का भुगतान किया जा रहा है।
लगभग 6लाख 50 हजार लोगों का डॉक्यूमेंट का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा था उसके बावजूद पी सी डी ए और स्पर्श के कर्मचारी और अधिकारियों ने दिन-रात कठिन परिश्रम करके लगभग 500000 लोगों का डॉक्यूमेंट सही कर लिया है और बाकी बचे हुए लोगों का भी जल्द सुधार लिया जाएगा।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहले लोगों को यह पता ही नहीं होता था कि मेरा पेंशन कितना बन रहा है लेकिन जब से स्पर्श में माइग्रेशन हुए तब से स्वतः हम लोग संज्ञान लेकर के उनके पेंशन को सही किया और उनके खाते में उनका बचा हुआ पैसा भेजा गया।
इस कड़ी में बक्सर भी अछूता नहीं रहा और बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ जिला बक्सर के तरफ से भेजे गए सारे डॉक्यूमेंट और आवेदन के ऊपर त्वरित कार्रवाई करते हुए सैकड़ो लोगों को पेंशन और एरियर का भुगतान हुआ।
इस कार्य के लिए लाइजन ऑफिसर मनोज सिंह के अथक प्रयास से यह कार्य संभव हो सका।
इसी वजह से डॉक्टर मयंक शर्मा के द्वारा उनको अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया
हम सभी पूर्व सैनिक और वीर नारियों की तरफ से ऐसे कर्मचारी और अधिकारियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हैं।
संघ के अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने पी सी डी ए इलाहाबाद डॉ0 संदीप सरकार और लाइजन ऑफिसर मनोज सिंह जी को धन्यवाद करते हुए अपने बक्सर के पेंशनर के कार्यों को गिनाते हुए बताया कि
बक्सर के कुछ लाभार्थियों का नाम इस प्रकार है।
1, नायक टी एस विपिन बिहारी सिंह ग्राम चक्की 1लाख 35 हजार मिला।
2,सुमित्रा देवी स्व0 सूर्यनाथ राम की पत्नी ग्राम चकी 168365 रुपया मिला।
3,श्यामला देवी स्व0 राम सिंहासन सिंह की पत्नी ग्राम मांझरिया इनको 350000 मिला।
4, कबूतरी देवी पत्नी स्व0 पुर्नवासी राम, ग्राम चक्की इनको 93,902 रुपया मिला।
5,सिपाही मदन चौबे ग्राम अहिरौली
इनका इनका हवलदार का पेंशन फ़िक्स हुआ और एरियर लंबित है।
6, सूबेदार जगदीश सिंह ग्राम नवानगर ।
इनका 6 लाख 10 हज़ार के अलावे मेडिकल बोर्ड का पैसा पेंशन में जोड़ा गया।
7,बोधि देवी पत्नी स्व0 हीरा लाल ग्राम चक्की इनका फैमिली पेंशन शुरू कराया गया।
8, चंद्र प्रकाश पाठक डुमरांव इनका पेंशन हवलदार एम ए सी पी के अनुसार फ़िक्स करा कर पीछे का एरियर का भुगतान लग भग 350000 का किया गया।
इसके अलावे और भी वीर नारी और पेंशनर को पेंशन और एरियर दिलाया गया।
इसी कड़ी में अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने संघ के पेंशन डायरेक्टर राज बली सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे 24 सो घंटा किसी भी पेंशनर का कार्य करने के लिए तत्पर रहते हैं।