Mon. Apr 20th, 2026

भाजपा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष अविरल शाश्वत चौबे का प्रयास रंग लाया, अब मड़वां गाँव की जनता वोट का बहिष्कार नहीं करेगी। दरअसल, हुआ यूं कि अविरल चौबे बक्सर विधानसभा अंतर्गत सोनवर्षा पंचायत के मड़वां गाँव चुनावी जनसंपर्क में गए हुए थे। वहां की जनता ने सड़क नहीं रहने के कारण वोट बहिष्कार का निर्णय लिया था। गांव में बैनर लगा था “रोड नहीं तो वोट नहीं”।
युवा भाजपा नेता चौबे ने ग्रामीणों से बात की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि लोकतंत्र में वोट का एक विशेष महत्व है। वोट करने से लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है।
सड़क नहीं बनने का मुख्य कारण निजी रास्ता है। चौबे ने ग्रामीणों को बताया कि तकनीकी रूप से जो भी समस्या आ रही है, ग्रामीणों के साथ मिलकर रास्ता निकाला जाएगा। लोकतंत्र में बातचीत से ही समाधान संभव है। वोट का बहिष्कार नहीं होना चाहिए। भाजपा नेता अविरल चौबे ने ग्राम वासियों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए भी जागरूक किया। सभी ग्राम वासियों ने उनकी पहल की सराहना की। बैनर को हटा मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण बक्सर मंडल के अध्यक्ष सुनील सिंह, आशानंद सिंह, जनार्दन राय, सतीश चंद्र त्रिपाठी, अखिलेश उपाध्याय, कामेश्वर सिंह, अवधेश पाठक, बिंदु सिंह, राहुल आनंद, गोरख राय, चंपत सिंह, अनु मिश्रा व दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!