Thu. Aug 13th, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के जन्मदिवस पर बक्सर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चौबारा रेस्टोरेंट परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।जिलाध्यक्ष डॉ प्रियरंजन चौबे के नेतृत्व में सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां बक्सर चौबारा रेस्टोरेंट में केक कटाकर तेजस्वी सूर्या के उज्वल भविष्य की कामना की। डॉ चौबे ने कहा कि तेजस्वी सूर्या लोकसभा में भाजपा के सबसे युवा सांसद हैं। भाजपा युवाओं की हितैषी है। जिसका प्रमाण 29 वर्ष की उम्र में तेजस्वी की भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर की गई ताजपोशी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की क्षमता को आगे लाना और शीर्ष मंच में प्रतिभाग करना उनका लक्ष्य है। सभी युवा भाजपा कार्यकर्ता अपने सांगठनिक मूल उद्देश्यों की पूर्ति के लिए तेजस्वी के नेतृत्व में संकल्पित हैं। उन्होंने कहा भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और जिसके बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भी बनी है। उन्होंने कहा कि देश हित में भाजपा को और मजबूत करना है।संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। युवा साथी पार्टी की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। उनमें और अधिक उत्साह का संचार करने की जरूरत है। इस मौके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश पांडे, महामंत्री विपुल राय ,उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, सौरभ चौबे, आदित्य ठाकुर,अक्षय ओझा प्रवक्ता रोहित तिवारी,रूपक दुबे,सुमित ओझा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!