भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा लोकसभा संयोजक श्री राजवंश सिंह ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 5 मार्च 2024 को श्री राम निषादराज मिलन समारोह किला मैदान बक्सर में पूर्वाहन 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा ।कार्यक्रम के संचालन के लिए श्री संजय साहनी , रामगढ़ को संयोजक बनाया गया हैं ।श्री राम निषाद राज मिलन समारोह के सफलता के लिए सात सदस्यीय तैयारी एवं संचालन समिति का गठन किया गया है, जिसमें संजय साहनी (रामगढ़) संयोजक अजीत चौधरी, मंटू चौधरी, विवेक चौधरी (बक्सर जिला) पुष्पा चौहान, मिथिलेश चौधरी, त्रिभुवन चौधरी (दिनारा विधानसभा) को सदस्य बनाया गया है ।आयोजन समिति के संजय साहनी ने बताया कि निषाद वंश के सभी 42 उपजातियां ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस मिलन समारोह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी ।मिलन समारोह को श्री सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सह उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार, अश्वनी कुमार चौबे माननीय मंत्री भारत सरकार सह सांसद बक्सर, डॉक्टर संजय निषाद मत्स्य पालन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,डॉक्टर अजय निषाद सांसद मुजफ्फरपुर, सांसद हरीश साहनी नेता बिहार विधान परिषद संबोधित करेंगे।