भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बिहार के पटना में 09.02.26 को पटना में होने जा रहा है।इस निमित्त भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने जिला पदाधिकारियों की एक बैठक भाजपा कार्यालय अहिरौली में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं ने बिचार विमर्श किया।
बक्सर भाजपा के कार्यकर्ता खासा उत्साहित दिखे। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कहा की बक्सर धाम की मिट्टी में अद्भुत, अद्म्य शक्ति है जो आज साफ साफ परिलक्षित होता दिखाई दे रहा है। हमें गर्व है की माननीय नितीन नवीन जी बक्सर जिला के प्रभारी मंत्री रह चुके हैं। प्रभारी मंत्री के रूप में उन्होंने बक्सर को बक्सर धाम बनाने के लिए जिला प्रशासन को अनेकों सुझाव और प्रस्ताव दिया।
उनके मार्गदर्शन में बक्सर भाजपा को नया आयाम मिला।
बैठक में सभी मंच मोर्चा, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, जिला प्रभारी, जिला संयोजक , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला पदाधिकारीयों को आगामी 09.02.26 को पटना चलने का निमंत्रण और आग्रह किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन के लिए बक्सर से हजारों कार्यकर्ता आगामी 09.. 02.26 को पटना के लिए कुच करेंगें।
बैठक में मुख्य रूप से लक्ष्मण शर्मा, निर्भय राय, रमेश गुप्ता, सुनील सिंह, सतीष त्रिपाठी, दिपक पाण्डेय, उमाकांत पाण्डेय, कंचन देवी, नन्दलाल पंडित तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।