भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने अपने पार्टी कार्यालय अहिरौली में कार्यक्रम पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष राजू कुशवाहा के नेतृत्व में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 120 वां जयंती को “बलिदान दिवस” के रूप में मनाया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि आरा के विधायक माननीय अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने भाग लिया। बलिदान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन का कार्य पूनम रविदास द्धारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में कहा कि अखंड भारत के ध्वजवाहक के रूप में उनका कार्य सदा स्मरणीय रहेगा।आज इनके ही बलिदान की देन है की जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A भारतीय जनता पार्टी ने हटाया। इससे भारत के अन्य राज्यों की तरह जम्मू कश्मीर में भारत के सारे कानून एवं सुविधाएं जनता के विकास में मददगार सिद्ध हो रही हैं साथ ही उनके व्यक्ति पर एवं किए गए बलिदान से कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए की सबसे पहले राष्ट्र सर्वोपरि है इसलिए राष्ट्र के हित से ही सभी जनता का हित हो सकता है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि भविष्य में आप सभी के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलते हुए कभी भी देश और संगठन के विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया जाए जिससे कि देश और संगठन को नुकसान हो। आगे श्री सिंह ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर चल रहे नरेंद्र मोदी जी के द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ़्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त आवास सुविधा इत्यादि तमाम योजनाओं से गरीबों को लाभ मिल रहा है और उनका जीवनस्तर लगातार बेहतर हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संयोजक राजवंश सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की आजादी के बाद पहले संविद सरकार के उद्योग मंत्री रहते हुए जम्मू कश्मीर में लागू धारा 370 पर सरकार के नियत का विरोध करते हुए एक देश में दो निशान, दो प्रधान, दो संविधान नहीं चलेगा और जम्मू कश्मीर के अंदर परमिट व्यवस्था का विरोध करते हुए अपने मंत्री पद से इस्तीफा देकर जम्मू कश्मीर के लिए कुच कर गए। 10 मई 1953 को जम्मू सीमा के अन्दर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें सेंट्रल जेल में न रखकर अज्ञात जगह पर रखा गया ।23 जून 1953 को उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई ।सरकार ने उनकी मृत्यु की जांच नहीं कराई जिससे आज भारतीय जनता पार्टी बलिदान दिवस के रूप में मानती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप दुबे ,राणा प्रताप सिंह, सचितानंद भगत, निरंजन तिवारी ,राजू कुशवाहा, मनोज पांडेय,संत कुमार सिंह, राजू यादव ,इंदू देवी, मीना सिंह कुशवाहा, सौरभ तिवारी, साबित रोहतस्वी, कंचन देवी, संध्या पांडेय, दीपक सिंह,आशानंद सिंह, जयप्रकाश चौबे, प्रतिभा सिंह, विनोद राय, राहुल दुबे, अमर जायसवाल, कमलेश्वर सिंह, लक्ष्मण शर्मा ,रमेश गुप्ता तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।