बक्सर-भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिला संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव ने बिहार सरकार के नगर विकास आवास एवं विधि मंत्री सह बक्सर जिला प्रभारी नितिन नवीन से अधिवक्ताओं की मांग को ऐतिहासिक बजट 2025-26 पर चल रहे सेमिनार में पत्र के माध्यम से मांग किया। मांग में श्री श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं की मिलने वाली वेलफेयर की राशि को बढ़ाने, अधिवक्ताओं को आयुष्य मान कार्ड बनाने, पैनल की बहाली नियमित करने, महिला अधिवक्ताओं के लिए संसाधन सहित काॅमन रुम, मुकदमें में पैरवी करने वाले वाद कारियों के लिए विश्राम गृह की मांग किया है । श्री श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि यह मांग पूरी होने पर पूरे बिहार के अधिवक्ताओं में खुशी होगी।
मांग करने वाले में मुख्य रूप से सुशील कुमार पाठक, राकेश चंद्र ओझा, लवकेश मिश्रा मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र यादव, अवध बिहारी राम उपस्थित रहे।