बड़े अपार हर्ष के साथ कहना है कि आज दिनांक 18 फरवरी 2025 को आई ई एस एम,हेल्थ केयर शाहाबाद जोन के अध्यक्ष शह मां मुंडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय द्वारा एक और सराहनीय कार्य के रूप में एक गरीब लड़की की शादी कराई गई । यह शादी कोपवा ग्राम में प्रसिद्ध काली माता मंदिर में की गई । यह शादी वर श्री गोलू मिश्रा , पिता – श्री परशुराम मिश्रा , ग्राम – पसउर, बधू कुमारी अम्बा, पिता – श्री आलोक कुमार मिश्रा , ग्राम – कंजिया के बीच की गई । डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय द्वारा 50 ,000 /- पचास हजार रुपए का सामान जैसे पलंग, ड्रेसिंग, बड़ा बॉक्स , गद्दा, बेड सीट, तकिया, मच्छड़ दानी, बर्तन ड्राम सेट, कुकर, आभूषण के रूप में नथियां,और पायल दिया गया ।डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय द्वारा भी इस शादी में काफी आर्थिक मदद की गई । ऐसे ही आई ई एस एम के जाबाज सैनिक नायक बब्लू पाण्डेय द्वारा डाइनिंग टेबल और कुर्सियां दी गई । सैनिक का बेटा श्री आनंद ओझा द्वारा आलमीरा दी गई और समाजसेवी श्री सुनील जी ( राज श्री साड़ी सेंटर) द्वारा दुल्हन की साड़ी और चादर दी गई । इतना ही नहीं डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब अपनी टीम के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वर बधू को आशीर्वाद देने हेतु शादी समारोह में पहुंचे । दोनों पक्ष के लोगों ने डाक्टर साहब और पूरी टीम को हार्दिक बधाइयां दी । डाक्टर साहब हर साल सामूहिक शादी समारोह में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं और आर्थिक मदद के रूप में लाखों रुपए का सहयोग देते हैं । अपने संबोधन में डाक्टर साहब ने कहा कि यह कारवां भविष्य में भी चलता रहेगा । इस शादी समारोह में डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय, डाक्टर सेतु सिंह, आई ई एस एम, बक्सर के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे, डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय , संयोजक सूबेदार राम नाथ सिंह, उप तकनीकी ऑफिसर नायब सूबेदार धनंजय दुबे, मां मुंडेश्वरी अस्पताल के मैनेजर श्री संतोष कुमार चौबे, उर्फ भोला चौबे, श्री रविंदर तिवारी , एवं श्री राहुल कुमार पांडेय जी