Sat. Aug 8th, 2026

बिहार शिक्षा परियोजना बक्सर द्वारा आयोजित विश्व दिव्यांगता दिवस का आयोजन कला भवन बक्सर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा किया गया।**1. कार्यक्रम से पूर्व सभी प्रखंडों में दिनांक 29-30 नवंबर 2021 को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक प्रखंड से सर्वश्रेष्ठ आठ गतिविधियों में दिव्यांग बच्चों का चयन किया गया। जिन्हें जिला स्तर पर आज विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया गया।* *2. इस अवसर पर प्रत्येक प्रखंड से चयनित बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बक्सर डुमरांव एवं चौसा के दिव्यांग बच्चों के द्वारा मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।**3. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महोदय ने भारत एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी बच्चों को भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।**4. कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी दिव्यांग बच्चों के मनोबल को बढ़ाया।**5. बच्चों को पुरस्कार स्वरूप गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट, प्रमाण पत्र, मेडल एवं एक पुस्तक भेंट किया गया।**6. उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा 04 ट्राई साइकिल, 04 व्हीलचेयर, 05 एमआर किट 11 प्रखंडों से चयनित एक एक बच्चे को हियरिंग एड एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया।**7. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान), समावेशी शिक्षा संभाग प्रभारी, एमआईएस को-ऑर्डिनेटर, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, स्वयंसेवी संस्था और विभिन्न प्रखंडों से आए हुए दिव्यांग बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!