Sat. Jun 6th, 2026

उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर में डीआरसीसी में संचालित 03 योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।**1. उप विकास आयुक्त महोदय ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड अंतर्गत आवेदनों की संख्या बढ़ाने का डीआरसीसी प्रबंधक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) शिक्षा विभाग-सह-नोडल पदाधिकारी बीएससीसी को निर्देश दिया तथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लंबित सभी आवेदनों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।**2. उप विकास आयुक्त महोदय ने प्रचार प्रसार करते हुए योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी देने के लिए काउंसलिंग करने का निर्देश दिया।**3. उप विकास आयुक्त महोदय ने जिला योजना पदाधिकारी को मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता (SHA) के अंतर्गत आवेदनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।**4. उप विकास आयुक्त महोदय ने कुशल युवा प्रोग्राम के अंतर्गत जिला नियोजन पदाधिकारी को आवेदनों की संख्या बढ़ाने एवं केवाईपी सेंटरों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया।**5. विदित हो कि डीआरसीसी में तीन योजनाओं का संचालन होता है जिसमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत आवेदकों को पढ़ने के लिए ₹400000 तक का ऋण दिया जाता है। मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता अंतर्गत ऐसे आवेदक जो 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं कर रहे हैं और बेरोजगार हैं तथा उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है उन्हें 2 साल तक प्रत्येक माह ₹1000 स्वयं सहायता भत्ता दिया जाता है साथ ही उन्हें 3 माह का केवाईपी ट्रेनिंग दिया जाता है। कुशल युवा प्रोग्राम के अंतर्गत लाभार्थी को कंप्यूटर स्कील और कम्युनिकेशन स्किल का ज्ञान दिया जाता है।**6. उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत निधि कुमारी एमसी कॉलेज, चौसा के बीए के विद्यार्थी को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया गया। साथ ही चार अन्य विद्यार्थियों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया गया।**7. बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, प्रबंधक डीआरसीसी, सभी सहायक प्रबंधक डीआरसीसी, डीएसएम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!