
बक्सर जिले में लगा गंदगी का अंबार बक्सर के किसी भी हिस्से में नगर परिषद के द्वारा कचड़ा फेका जा रहा है बक्सर नगर परिषद मैं 34 वार्ड है जहां पर नगर परिषद के द्वारा घर घर जाकर कचरा का उठाव किया जाता है पर उस कचरे को फेंकने के लिए नगर परिषद के पास कोई भी अपनी जमीन नहीं है और ना ही कोई व्यवस्था है आए दिन सड़क के किनारे नगर परिषद के द्वारा कचड़ा फेंका जाता है और उस जगह को गंदा किया जाता है गंगा किनारे नाथ बाबा घाट के पास कचड़ा फेका जाता था किला मैदान के पीछे कचरा फेंका जाता था और ठोरा नदी के किनारे कचरा फेंका जाता है अब नगर परिषद ने अपना नया ठिकाना बनाया है बक्सर के ज्योति चौक से बस स्टैंड जाने वाले रास्ते को आए दिन नगर परिषद के द्वारा कचरा चीनी मिल पुल के आसपास फेंका जा रहा है एवं नाहर के किनारे गंदे कचरे का अंबार लगा हुआ है ना तो नगर परिषद इस पर कुछ करने को तैयार है नहीं प्रशासन की नजर इस पर पड़ती है महज इस जगह से 100 मीटर की दूरी पर अफसर कॉलोनी है एवं विधि सेवा का ऑफिस है स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कचड़े की वजह से लोगों को सांस लेने भी दुश्वार हो गया है