
माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री अंजनी कुमार सिंह द्वारा माननीय जिला पदाधिकारी, बक्सर -सह- उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री अमन समीर , माननीय पुलिस अधीक्षक, -सह- सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दशम -सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री धर्मेंद्र तिवारी के साथ माननीय जिला न्यायाधीश , बक्सर द्वारा एक बैठक वर्चुअल मोड में आहूत की गई। जिसमें माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा पुलिस अधीक्षक, बक्सर को यह निर्देश दिया गया की बैंक से संबंधित मामले, माप तौल विभाग, वन विभाग , श्रम विभाग, एवं व्यवहार न्यायालय आदि में लंबित वाद के पक्षकारों को सभी न्यायालयों द्वारा जो नोटिस निर्गत किया जा रहा है । वे अपने जिले के सभी थानों के माध्यम से वाद के पक्षकारों तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही दिनांक 10 जुलाई 2021 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के परिपेक्ष्य में माननीय जिला अधिकारी -सह- उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा यह निर्देश दिया गया कि वे एग्जीक्यूटिव विभाग में आने वाले वन विभाग, माप तौल विभाग, श्रम विभाग, एसडीओ कोर्ट, ग्रामीण स्तर पर गठित ग्राम कचहरी, सरपंच आदि अन्य विभाग को यह निर्देश जारी करें कि वे अपने कार्य क्षेत्र के सुलहनिये वादो को दिनांक 10 जुलाई 2021 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में इन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन करवाएं । इस संबंध में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा एक वर्चुअल मीटिंग का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के सभी सदस्यों के साथ किया गया । जिसमें सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का आश्वासन दिया।