
राष्ट्रीय लोक अदालत , दिनांक 10 जुलाई 2021 के सफल आयोजन के लिए माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री अंजनी कुमार सिंह एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दशम -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने आज राष्ट्रीय लोक अदालत, के सफल आयोजन के लिए जिले में कार्यरत सभी पैनल अधिवक्ताओं एवं अनुमंडल में कार्यरत सभी पैनल अधिवक्ताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक की।
बैठक में सभी पैनल अधिवक्ता एवं वरीय अधिवक्ता को माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही मामले को सुलह समझौते से निष्पादन कराने के लिए व्यवहार न्यायालय, बक्सर में लंबित वाद के पक्षकारों को मामले के निष्पादन हेतु जागरूक करने को कहा । न्यायालय पर बढ़ते मुकदमे के बोझ को लेकर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार , नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता रहा है । जिसमें पूरे भारतवर्ष में एक दिन की तिथि निर्धारित की जाती है। जो कि देश के हर राज्य एवं राज्य के सभी जिलों में इस तिथि को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है और न्यायालयों में लंबित सुलानिये वादों को इस तिथि को चिन्हित कर वादों के पक्षकारों से मिलकर इसका निष्पादन किया जाता है। इस कार्य हेतु हमारे पैनल अधिवक्ता जिला प्राधिकार एवं वाद के पक्षकारों के बीच सेतु का कार्य करते हैं । जिससे कि न्यायालय पर होने वाले सुलानिया वादों का बोझ कम होता है । माननीय जिला न्यायाधीश, बक्सर द्वारा पैनल अधिवक्ताओं को यह निर्देश दिया गया है कि वह जिला प्राधिकार में अपने इस कार्य को पुरा करें। जिसमें उन्हें वादों के पक्षकार एवं न्यायालय के बीच सेतु का कार्य मुख्य रूप से करना है।
इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता, श्री शशि कांत उपाध्याय, श्री दयासागर पांडे , श्री राहुल सिंह , श्री आनंद मोहन उपाध्याय, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री गणेश ठाकुर, श्री प्रमोद मिश्रा एवं अन्य शामिल हुए।