Fri. Apr 17th, 2026

माननीया मंत्री श्रीमती रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 आवासीय विद्यालय नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया गया।

विद्यालय के मुख्य हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें माननीया मंत्री के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग एवं जिला कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।

समारोह में मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर माननीया मंत्री महोदया के द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर एवं अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव के द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए एवं विद्यालय के विकास हेतु विभिन्न सुझाव दिए गए।

विदित हो कि यह नवनिर्मित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 आवासीय विद्यालय डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत हरनीचट्टी (अदफा) में स्थित है। इस मुख्य संरचना में एक प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन, दो छात्रावास G+3, शिक्षक आवास G+3 एवं एक मॉनिटरिंग आवास G+3 शामिल है।

इस भवन में 520 छात्राओं के आवासन, भोजन, DBT, उन्नत प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर क्लास आदि की निशुल्क व्यवस्था है यहां वर्ग 6 से लेकर वर्ग 12 तक की पढ़ाई संचालित होगी।

माननीया मंत्री महोदया के द्वारा अपने संबोधन में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

माननीया मंत्री महोदया के द्वारा प्रमुख योजनाएं मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना, मुख्यमंत्री छात्रावास खाद्यान्न योजना, प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र योजना एवं सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के बारे में चर्चा की गई एवं वहां उपस्थित आम जनता से इसका लाभ उठाने एवं बालिकाओं के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!