
बक्सर जिलान्तर्गत सभी गैर बैंकिंग वितीय कंपनी (NBFC) को सूचित किया जाता है कि वितीय स्थापनाओं का डाटा बेस तैयार करने के लिए वित विभाग द्वारा एक पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल पर जिले में कार्यरत सभी गैर बैंकिंग कंपनी (NBFC) को विहित प्रपत्र में अपनी कंपनी से संबंधित सभी सूचनाएँ जैसेः- जिला का नाम, निकाय या कंपनी का नाम, पंजीयन संख्या, कंपनी के रेगुलेटर का नाम तथा वार्षिक रिटर्न एवं बैलेंस सीट का विवरण उपलब्ध कराना अनिवार्य है। पोर्टल के वेबसाईट का नाम NBFC.bihar.gov.in है। जिले में कार्यरत गैर बैंकिंग वितीय कंपनी (NBFC) द्वारा अपना Annual Return प्रत्येक वितीय वर्ष के समाप्ति के एक माह के अन्दर पोर्टल पर अपलोड कर देना है। इसका अनुपालन नहीं करने वाले गैर बैंकिंग वितीय कंपनी (NBFC) को चूककर्ता (Defaulter) माना जाएगा और तदनुसार उन पर BPID Act के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी गैर बैंकिंग वितीय कंपनी (NBFC) को निदेश दिया जाता है कि एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने कंपनी का पूर्ण विवरणी समाहरणालय, बक्सर के बैंकिंग शाखा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।