
बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गाँव चल रहे नकली नोटों के गोरख धंधे पुलिस ने पर्दाफास किया. मुखबिर की सूचना के बाद मंगलवार की रात पुलिस ने छपेमारी कर मौके से लाखों रुपए के जाली नोट बरामद किए. बरामद नोटों में 100,200,500 और 2 हजार के नोट शामिल हैं. मामले में कुल पाँच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस गैंग से जुड़े अन्य लोगों को भी तलाषने में जुटी है.
ये है पूरा मामला : बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गाँव में नकली नोटों का कारोबार करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है. छपेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नकली नोटों की छपाई में प्रयुक्त होने वाली सामग्री लैपटॉप, प्रिंटिंग मशीन, पंचिंग मशीन व जाली नोटों के पेपर समेत नकली नोट व अन्य सामग्री बरामद किए. पुलिस ने मौके कुल पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. ताकि गैंग से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में पिता-पुत्र भी शामिल है जो नकली नोट के गैंग को चलाते हैं. फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने कुछ भी कहने से मना कर दिया.
पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्यवाई :
ऐसा नहीं कि जाली नोटों का यह कारोबार जिले में पहली बार उजागर हुआ है. इसके पहले भी कई बार जाली नोटों के छपाई के जुर्म में कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. उस दौरान भी जाली नोट की छपाई में प्रयुक्त होने वाले उपकरण को बरामद किया गया था. इसके पहले लगभग दस वर्ष पहले भी मुख्यालय से सटे हुए गाँव जासो में नकली नोटों के छापाखाना में पुलिस ने छपेमारी कर बड़े गैंग का खुलासा किया था. इस दौरान भी मौके से लाखों के नकली नोट व अन्य सामान बरामद किए गए थे.