
अभियान विश्वामित्र अंतर्गत उच्च विद्यालय, बड़का सिंघनपुरा, पैगंबरपुर पंचायत, सिमरी प्रखंड में जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा पंचायत स्तरीय पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस पुस्तकालय में निशांत कुमार के द्वारा किए गए पुस्तक दान से प्राप्त पुस्तकों का संकलन है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, डीआरडीए निदेशक, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी उपस्थित थे।