Sun. Apr 19th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार वर्ष 2022 के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन करने के लिए आज व्यवहार न्यायालय, बक्सर स्थित स्थानीय कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर में धर्मेन्द्र कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा जिले में कार्य कर रहे सभी बीमा कंपनियों के शाखा प्रबंधक एवं न्यायालय बक्सर में बीमा कंपनी के अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 नवंबर 2022 में अधिक से अधिक दुर्घटना बीमा से संबंधित वाद जो न्यायालय में पूर्व से लंबित हैं उनका सुलह के आधार पर समझौता कर इन वादों का निपटारा करवाना था। मौके पर माननीय सचिव द्वारा सभी बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे दुर्घटना में पीड़ित वादी प्रतिवादी दोनों के बीच सेतु का कार्य कर न्यायालय में लंबित वादों को सुलह के आधार पर निपटारा करवाएं। साथ ही दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को बीमा कंपनियों से उचित मुआवजा दिलवाने के लिए न्याय हित में कार्य करें। मौके पर बीमा कंपनी के अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, विष्णु दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!