
माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को पूर्वाहन 11:30 बजे बापू सभागार, गांधी मैदान, पटना में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को आम जनों को सुलभ करने हेतु मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना का शुभारंभ तथा राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का संविदा आधारित नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना है। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत 515 करोड़ की लागत से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, डुमराव (बक्सर) का शिलान्यास किया जाना है। उक्त शिलान्यास कार्यक्रम का समाहरणालय स्थित सभागार में पूर्वाहन 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।*