
सरकार के द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए राज्य के सभी सरकारी/निजी विद्यालयों के 9वीं से 12वीं कक्षाओं तथा सभी विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष के कक्षाओं एवं सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को 4 जनवरी 2021 से चालू करने का निर्णय लिया गया है। बक्सर जिलान्तर्गत चालू विद्यालयों/संस्थानों के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन की स्थिति की जाँच हेतु 28 पदाधिकारियों को विभिन्न विद्यालयों में जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा आज दिनांक 07 जनवरी 2021 को नामित किया गया सभी नामित पदाधिकारियों ने अपने से सम्बद्ध विद्यालयों का निरीक्षण किया।