Mon. Oct 26th, 2026

पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है| 7 सितंबर से राजपुर प्रखंड में नामांकन का कार्य शुरू होने वाला है| इसके तुरंत बाद डुमराव प्रखंड का नामांकन प्रारंभ होगा| नामांकन प्रपत्र के साथ कागजात भी संलग्न करने हैं|
आरक्षण कोटी कि सीट पर नामांकन करने की स्थिति में अभ्यर्थी के लिए संबंधित कोटि का जाति प्रमाण पत्र नामांकन प्रमाण पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है| अन्यथा जाति प्रमाण पत्र के अभाव में नामजदगी भी रद्द कर दी जाएगी इसके अलावा आरक्षित सीट पर आरक्षित वर्ग के व्यक्ति द्वारा नामांकन करने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता रहेगी| जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन फॉर्म के लिए देय राशि आधी हो जाएगी|
बक्सर जिले में ब्लाक पर सर्विसप्लस की वेबसाइट कार्य न करने की वजह से अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करवाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है| जिसके कारण नामांकन में बाधा उत्पन्न हो रही है|
ब्लॉक ऑपरेटरों द्वारा बताया गया कि जाति निवास आए ईडब्ल्यूएस आदि बनाने वाली वेबसाइट सर्विसप्लस पिछले 1 महीने से बाधित है जिससे संबंधित कार्य पूरे जिले में बाधित हो गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!