
वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे करेंगे बक्सर संसदीय क्षेत्र में टीकाकरण केंद्र के उन्नयन का शुभारंभ
केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे वर्चुअल माध्यम से संसदीय क्षेत्र बक्सर के टीकाकरण केंद्र के उन्नयन का शुभारंभ करेंगे।
हेवलेट पैकर्ड इंटरप्राइजेज के सीएसआर निधि द्वारा सदर अस्पताल बक्सर टीकाकरण केंद्र के उन्नयन का शुभारंभ 3 सितंबर को किया जाएगा। 4 सितंबर को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेफरल अस्पताल रामगढ़ एवं प्राइमरी हेल्थ सेंटर दुर्गावती में भी टीकाकरण केंद्र का उन्नयन किया जाएगा। हेवलेट पैकर्ड के सीएसआर के माध्यम से उक्त केंद्र पर टीवी, एसी, प्रिंटर एवं टेबल की व्यवस्था की जा रही है।