Sun. Apr 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयुक्त पटना प्रमंडल पटना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु किए जा रहे हैं प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी गई जिला पदाधिकारी महोदय ने आयुक्त महोदय को जानकारी दी की 12 अप्रैल को सिर्फ 1 दिन में जिले में 101 कोविड-19 लोगों के मिलने की सूचना है अब जिले में कोविड-19 संक्रमित लोगों की कुल संख्या 297 हो गई है जिनमें से 37 लोग संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए हुए लोगों की जांच हेतु कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी तेज किए जाने की जानकारी दी गई वैक्सीनेशन की गति में तेजी लाने का निर्देश आयुक्त महोदय के द्वारा दिया गया अन्य राज्यों से आने वाले ट्रेन यात्रियों की कोविड-19 जांच स्टेशन पर किए जाने की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल में सारी सुविधाओं को देने हेतु सारी तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया आने वाले पर्व चैती छठ एवं राम नवमी के अवसर पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया बताया गया कि पूर्व में ही राज्य सरकार के द्वारा सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है इसके लिए जिला शांति समिति की बैठक कर शांति समिति के सदस्य गणों के माध्यम से आम जनों के बीच या सूचना देने को भी कहा गया कि कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए सभी तरह के सार्वजनिक समारोह पर पाबंदी लगा दी गई है अतः सभी लोगों से अनुरोध करें कि तत्काल सभी लोग पर्व त्यौहार अपने घरों में ही संपादित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!