Fri. Jul 31st, 2026

अग्रणी जिला बैंक एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में जिले के विभिन्न बैंकों की ओर से जिला उद्योग केंद्र के सभागार में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।*

*रोजगार के अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से ऋण का वितरण किया गया। शिविर में प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग शाखा, बक्सर श्री सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी के द्वारा लाभुकों के बीच ऋण का वितरण किया गया। कुल 682 लाभुकों के बीच कुल 3087.72 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया।प्रभारी पदाधिकारी ने कहा कि लाभुक ऋण की राशि के सदुपयोग करते हुए रोजगार को आगे बढ़ने का काम करें।*

*अग्रणी जिला प्रबंधक बक्सर ने बताया कि कृषि एवं कृषि आधारित उद्यम के लिए 71 लाभुकों के बीच 623.86 लाख, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम के लिए 71 लाभुकों के बीच 916.44 लाख एवं 159 लाभुकों के बीच 1547.72 लाख रिटेल लोन के रूप में वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!