बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े अग्रणी योद्धा एवं विश्व मैं ताकतवर लोगों में अलग पहचान स्थापित करने वाले रूप में प्रचलित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष का जन्मदिन मनाई गई डॉ पांडे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में संबोधित करते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए अपने नेतृत्व में आजाद हिंद फौज का गठन किया जिनके नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा उनके द्वारा दिया गया भारत की एक ता एवं अखंडता पर जिस तरह से कठोर आघात हो रही थी उसे बहुत बड़ा बल मिला डॉ पांडे ने कहा कि अपने पूर्वजों एवं पुरखों को याद कर हम सभी को ताकत मिलता है एवं जनता की सेवा करने के लिए बहुत ही सहूलियत एवं सुव्यवस्थित आधार मिलता है डॉ पांडे ने कहा कि उन्हीं के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर पराक्रम दिवस के रूप में आज हम सब मना कर उनको याद किया
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से भोला ओझा विनय कुमार सिंह श्रीमती सुखद देवी बब्बनपुरा अजय यादव अभिषेक पांडे सहित सैकड़ो मुख्य थे।