Sat. Sep 12th, 2026

धनसोई में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षित करने का संदेशधनसोई- आज विश्व पर्यावरण दिवस है। प्रत्येक वर्ष 05 जून को वैश्विक स्तर पर सामाजिक जागृति लाने एवं पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड स्थित धनसोई ग्राम में आशा पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राज्य संयोजक सह शिक्षक बिपिन कुमार ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने मौके पर वृक्षारोपण कर जागरूकता शिविर को संबोधित कहा कि पर्यावरण संतुलन के प्रति ऋषि मुनियों ने भी वृक्षो के महान योगदान एवं भूमिका को स्वीकार करते हुए वृहत चिंतन किया है। मत्स्य पुराण के अनुसार दस पुत्रो के बराबर एक वृक्ष होता है। इसी तथ्य से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक वृक्ष को काटने पर दस पुत्रो का नुकसान होता है। उन्होंने भावी पीढ़ियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि आधुनिकता की दौर में आप प्रत्येक वर्ष जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पार्टी इत्यादि का वृहत स्तर पर आयोजन करते है। अगर इन आयोजनों में उपस्थित व्यक्तिओ द्वारा कम से कम एक वृक्ष भी लगवाएंगे तो पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारा अभियान सार्थक सिद्ध होगा। आधुनिकता की होड़ में अधिकाधिक पेड़ो की कटाई का प्रतिफल हमारे सामने विकराल चुनौती उभरकर सामने खड़ा है। वायुमंडल में अत्यधिक मात्रा में मौजूद ग्रीन हाउस गैस जिसके कारण हमारी धरती तप रही है जो जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण है। अगर इस अवस्था में हम नही चेते तो हमारा जीवन बचना मुश्किल है। कृषि विज्ञान केंद्र,बक्सर के मृदा विशेषज्ञ डॉ देवकरण ने आशा पर्यावरण सुरक्षा के संयोजक बिपिन कुमार द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सराहना की है। पर्यावरण दिवस के मौके पर शिक्षक हरेंद्र कुमार, शिक्षक टोडरमल प्रसाद, विकास कुमार, स्वतंत्र कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर आसा पर्यावरण सुरक्षा के संयोजक विपिन कुमार ने कहा की आज हम सभी को यह संकल्प लेना होगा की हम वृक्ष लगाने के साथ साथ वृक्षों की रक्षा भी करेंगे तभी यह धरा बच पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!