Sun. Jun 21st, 2026

कृष्ण जन्माष्टमी के छठवें दिन बाल गोपाल भगवान श्री कृष्ण का छठिहार मनाने की परंपरा सदियों से चली जा रहे हैं। एवं हर मठ मंदिर में छटिहार महोत्सव मनाया जाता रहा है इसी क्रम मेंमनसापूरण मारुतिनंदन हनुमान मंदिर, गोयल धर्मशाला, बक्सर में शिवरात्रि एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छटिहार पर्व पर भजन कीर्तन एवं प्रसाद आदि समारोह आयोजित किया गया। मंदिर के महंत श्री पंडित अशोक शर्मा जी मुख्य पुजारी के अनुसार बाल गोपाल के जन्मोत्सव के उपरांत छठे दिन छटिहार का कार्यक्रम विगत 20 वर्षों से गोयल धर्मशाला में आयोजित किया जाता रहा है। जिसमें सहयोगी संध्या चौबे, मीना देवी, सीता देवी, मालती पांडे, दमयंती पांडे, हेमलता देवी, शकुंतला देवी, निर्भय चौबे, रामेश्वर प्रसाद चौबे, शिवदयाल पांडे, संजय वर्मा, अनिवेश उपाध्याय आदि रहे। साथ ही वहां बक्सर के विशिष्ट गणमान्य भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!