Sun. Jun 21st, 2026

रक्षाबंधन के पावन पुनीत पर्व के शुभ अवसर पर नाथ बाबा घाट पर मां गंगा की आरती का आयोजन किया गया इस आरती का आयोजन मां गंगा नाथ बाबा घाट आरती समिति बक्सर के द्वारा किया गया आयोजन समिति के संयोजक सह समाजसेवी निर्भय चौबे ने बताया की बक्सर के अधिकांश घाटों पर किसी ना किसी समिति के द्वारा गंगा आरती किया जा रहा है पर नाथ बाबा घाट पर यह नहीं हो पा रहा था मोहल्ले के कुछ बुद्धिजीवियों के द्वारा और नाथ मंदिर के बाबा के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इस घाट पर भी भव्य गंगा आरती होनी चाहिए और हम सभी को मिलकर गंगा मां की आराधना इस घाट पर भी करनी चाहिए गंगा आरती में नाथ बाबा मंदिर के बाबा श्री सिद्धेश्वर नाथ जी के आशीर्वाद से गंगा आरती प्रारंभ की गई एवं बाबा बसंत नाथ कृष्णानंद शास्त्री पौराणिक जी के द्वारा आरती, पूजन की गई इस अवसर पर बहुत सारे गणमान्य लोग उपस्थित रहे परशुराम चतुर्वेदी अभिनंदन सिंह शिव दयाल पाण्डेय, लाला बाबा निष्कर्ष चौबे रामेश्वर प्रसाद चौबे रामप्रवेश मिश्रा रविंद्र चौबे अनिवेष उपाध्याय रामबाबू सिंह संजय वर्मा प्रेम नाथ मिश्रा संध्या चौबे साधना वर्मा माधवी लता देवी पलक कुमारी गुड़िया देवी सविता देवी एवं चरित्रवान के समस्त नागरिक गण उपस्थित होकर आरती पूजन किये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!