
कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में कोविड-19 के संभावित वैक्सीन आने के पूर्व वैक्सीन के रखरखाव हेतु कोल्ड चेन की सुदृढ़ व्यवस्था करने एवं कोविड फ्रेंटियर हेतु लोगो की सूची तैयार करने पर गहन विचार विमर्श किया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सकों, आँगनबाड़ी, सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षक, चिकित्साकर्मीगणों की सूची तैयार कर लिए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डब्लू0डी0सी0 बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0, एस0एम0ओ0, डब्लू0एच0ओ0, एस0एम0सी0 यूनिसेफ, डी0टी0एल0 केयर इंडिया उपस्थित थे।