Fri. Jul 31st, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के मंत्रालय बदलने व अतिरिक्त मंत्रालय मिलने की खुशी में होली-दिवाली जैसी खुशी मनाई गई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे यह मंत्रालय बदलने व अतिरिक्त मंत्रालय मिलने की खुशी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष उल्लास के साथ जश्न मनाया।

श्री चंद्र मंदिर मे राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में बक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी परशुराम चौबे सहित अनेक नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के कुशल क्षेम की कामना करते हुए पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर रंग गुलाल से सराबोर कर दिया और अश्विनी चौबे के समर्थन में नारे लगाए इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखा भी फोड़ते हुए एक दूसरे को बधाई दिया।

उपस्थित आम लोगों को भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाया, रंग अबीर लगाया और स्थानीय सांसद सह मंत्री अश्विनी चौबे को अतिरिक्त मंत्रालय मिलने का बधाई दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि अश्विनी चौबे जी को अतिरिक्त मंत्रालय मिलने से यहां के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने आज एक साथ होली दिवाली मनाया। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल अबीर लगाए पटाखे फोड़े तथा मिठाई बांटे। सभी लोग हरशोल्लासित है और उम्मीद करते हैं कि पहले की भांति अश्विनी चौबे बक्सर के विकास के लिए और ज्यादा काम करेंगे।

आज के कार्यक्रम में सच्चिदानंद राय बलराम पांडेय, निर्भय राय, मदन दुबे, जितेंद्र दुबे, विनोद राय, नंदजी सिंह, हीरामन पासवान, टुनटुन वर्मा, हरिशंकर गुप्ता, रतन केजरीवाल, धीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र वर्मा, महेंद्र कुमार चौबे उर्फ मथुरा चौबे, विमल सिंह, अजय वर्मा, शिव जी, अनिल राणा, अरुण कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार चौबे, अनुराग श्रीवास्तव, निकू तिवारी, अंजय चौबे,मनोज पाठक, विनोद पासवान, लाल झाड़ो देवी, पूनम देवी, पिंकी पाठक ,इंदु देवी, विवेक चौधरी, विकास कायस्थ, मिथुन सिन्हा, गंगा विशुन राम, रमेश वर्मा, राजेश गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, पुनीत सिंह, शशि भूषण तिवारी, सुमन वकील, विनय तिवारी, अरविंद चौबे, भरत प्रधान, सुनील राम, राजेश जी, नितिन मुकेश सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!