Thu. Oct 29th, 2026

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने चार दिवसीय बिहार यात्रा पर शनिवार को पटना पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे भाजपा के अखिल भारतीय जिला प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत आरा, बक्सर और कैमूर में प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उनके भ्रमण,शिलान्यास तथा उद्घाटन  और विभिन्न स्थानों पर विकास योजनाओं की समीक्षा एवं बैठक का भी कार्यक्रम है।केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि मंत्री महोदय शनिवार 25 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे पटना पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे आरा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। सरस्वती शिशु मंदिर, बहियारा, आरा में आयोजित भाजपा के अखिल भारतीय जिला प्रशिक्षण शिविर में दोपहर 3 बजे वे प्रशिक्षण देंगे। आशीर्वाद उत्सव भवन, पांडेयपट्टी, नई बाजार, बक्सर में आयोजित अखिल भारतीय जिला प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में वे शाम 7:00 बजे प्रशिक्षण देंगे एवं संबोधन करेंगे।रविवार 26 दिसंबर को श्री चौबे बक्सर के जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। उसके उपरांत महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनिया, कैमूर में आयोजित अखिल भारतीय जिला प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करेंगे और इस दौरान कुछ योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।सोमवार 27 दिसंबर को श्री चौबे जिला अतिथि गृह बक्सर में चौसा पावर प्लांट, नमामि गंगे परियोजना और एनएचएआई पूल से जुड़ी विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इससे संबंधित बैठक में सभी संबंधित वरीय अधिकारी एवं जिला योजना पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 1:30 बजे इंटर स्तरीय विद्यालय के संस्थापक की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कर्णपुरा, दुर्गावती, कैमूर में भाग लेंगे।मंगलवार 28 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री श्री चौबे बक्सर जिला अंतर्गत प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज संबंधित मुद्दों पर अपर मुख्य सचिव व निर्माण विभाग बिहार सरकार, रेलवे और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पटना में राजकीय अतिथि गृह में चर्चा करेंगे जिसमें पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक दानापुर, मुख्य अभियंता (कंस्ट्रक्शन),पूर्व मध्य रेलवे, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक, बुडको के प्रबंध निदेशक और एनबीसीसी के वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!