एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी जहां विकास का ढिंढोरा पीटते हुए हर पुरे बिहार में विकास यात्रा करते नजर आ रहे हैं वहीं अगर बात की जाए हर खेत बिजली की तो जैसा कि नीतीश कुमार जी 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी विकास यात्रा पर ही कह चुके थे कि समस्त बिहार में चुनाव से पहले हर खेत तक बिजली पहुंचा दी जाएगी परंतु 2025 का विधानसभा चुनाव भी अब बहुत नजदीक आ चुका है और हालात यह है कि सिमरी प्रखंड के बहुतेरे गावों में बिजली के तार और खंभे तो लटका दिए गए हैं परंतु बिजली रानी का दर्शन अभी तक किसी किसान को नहीं हो पाया है ।
बहुत जल्द ही नीतीश कुमार जी की यात्रा सिमरी प्रखंड के केशवपुर में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर सुनिश्चित हुई है वहीं इसी प्रखंड के कृषि क्षेत्र नगवां, बलिहार, पांडेपुर, मझवारी, दुल्लहपुर के बीच का जो भी एरिया कृषि योग्य है इसमें पिछले 6-8 महीने पहले से कृषि फीडर का काम 100% पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक उसमें विद्युत सप्लाई नहीं दिया गया है जिसको लेकर के यहां के किसानों में काफी रोश देखने को मिल रहा है और किसानों की भरपूर तैयारी है कि नीतीश कुमार जी की यात्रा में इस बात को प्रमुखता से रखा जाएगा।
स्थानीय पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि श्री भगवान सिंह “त्यागी” के अनुसार इस विषय पर विभाग के सभी पदाधिकारी को सूचित कर आग्रह किया जा चुका है फिर भी अभी तक विभागीय पदाधिकारीयों पर कोई असर नहीं हो रहा है, सिवाय आश्वासन के।