Wed. Oct 28th, 2026

बक्सर जिला युवक कांग्रेस के तत्वाधान में अनिश्चितकालीन धरना बक्सर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय के अध्यक्षता में शुरुआत हुई

अनिश्चितकालीन धरना में बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ कराया डॉ पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि बक्सर सदर अस्पताल बिहार सरकार के योजनाओं को मनमानी रूप में रोगियों के साथ प्रतिदिन दुर्व्यवहार कर डॉक्टर के इर्द-गिर बैठ रहे दलालों के इशारे पर प्राइवेट अस्पताल की ओर इशारा करते हैं जो कि कांग्रेस पार्टी न तो कभी बर्दाश्त की है ना आगे करेगी अनिश्चितकालीन धरना को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय ने पांच सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया और जिला प्रशासन से यह अनुरोध किया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक यह धरना अनवरत चलता रहेगा कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव डॉ उमाशंकर पांडे ने कहा कि सदर अस्पताल के गिरते विधि व्यवस्था के लिए यहां का जिला प्रशासन वह स्वास्थ्य प्रबंधक जिम्मेदार हैं कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव डॉ सत्येंद्र ओझा ने कहा अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी के कारण प्रतिदिन मरीजों की जो मृत्यु हो रही है उसमें सीधे तौर पर डॉक्टर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करना चाहिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष अजय ओझा कामेश्वर पांडेय महिमा उपाध्याय निर्मला देवी वीरेंद्र राम कमल पाठक सोनू तिवारी लालू यादव संजय पासवान समेत सैकड़ो युवा कांग्रेस के साथी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!