आज बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 119वी जयंती बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं धूप दीप से दोनों नेताओं की पूजन की गई
जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने अपने अध्यक्ष के भाषण में कहा कि महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर ही देश और समाज की विकास की गति दी जा सकती है डॉ पांडे ने आगे कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी का का सपना जो अधूरा रह गया है उसे पूरा करने के लिए हम सबों को अब तैयार होने का समय आ गया है
बीपीसीसी सदस्य डॉ प्रमोद ओझा ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सदैव ही सादगी में व्यतीत हुआ समाज के लिए समर्पित था न की अपने लिए
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव श्रीकामेश्वर पांडे ने कहा कि दोनों विभूति सत्य और त्याग के बल पर देश में अलग पहचान बनाए हम लोगों को उनके पद पर चलकर सिख लेनी चाहिए
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रसाद द्विवेदी भोला ओझा त्रिजोगी मिश्रा अनिल उपाध्याय रोहित उपाध्याय निर्मला देवी अशोक पांडे भृगु नाथ तिवारी जयराम राम संजय दुबे आशीष उपाध्याय राहुल उपाध्याय उपेंद्र ओझा अजय यादव शशिकांत मिश्रा महेंद्र चौबे अरुण उपाध्याय निशांत कुमार जमाल अली हरेंद्र कुमार मिश्रा बबन उपाध्यायन सुमन उपाध्याय वकील यादव महावीर सेठ बब्बन तुरहा दीपक कुमार
कार्यक्रम का विधिवत संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय कुमार पांडे ने एवं धन्यवाद ज्ञापन शिवाकांत मिश्रा ने किया