
आज रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्धघाटन अनुमंडल पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष रेडक्रॉस धीरेंद्र मिश्रा और सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र सिन्हा और कार्यकारी सचिव डॉ श्रवण तिवारी के द्वारा क्या गया मौके पर, ब्यूटीफुल लाइफ ऑनली ऑन डुनेटिंग एनजीओ के करीब 13 लोगो ने और रेडक्रॉस यूथ से करीब 3 लड़को ने ब्लड डुनेसन किया गया टोटल 16 लोगो ने अपना रक्त दान किया। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा यह बताया गया कि 15 अगस्त तक या ड्राइव चलता रहेगा शहर से लेकर गांव तक बक्सर के युवाओं को जागरूक कर रक्तदान शिविर आयोजित की जाएगी ताकि ब्लड के लिए जिले में किसी की भी जान नहीं जा सके सिविल सर्जन के द्वारा युवाओं को यह संदेश दिया गया कि 75 में आजादी महोत्सव के अवसर पर आप आगे बढ़कर इस रक्तदान शिविर में सहयोग करें क्योंकि आपके दिए हुए ब्लड से तीन जिंदगियों को बचाया जा सकता है कार्यकारी सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी ने या बताया कि यह ड्राइव जारी रहेगा ब्लड बैंक में हर ग्रुप का ब्लड उपलब्ध रहेगा डुनेसन देने वाले का नाम। रंजन कुमार सिंह, राजा साहनी, जय प्रकाश चौधरी, संतोष शंकर देशमुख, मोहम्मद आकाश ,प्रभा रंजन ,चंद्रकांत निराला ,प्रवीण रंजन ,अखिलेश राय ,चंदन कुमार, रवि वर्मा,सौरभ कुमार, कुमार गौरव निर्मल गुप्ता इत्यादि लोगो ने किया मौके पर सदर विधायक प्रतिनिधि पप्पू पांडे अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत सिंह कार्यालय सहायक अवधेश कुमार एवं ब्लड बैंक के सभी कर्मी उपस्थित रहे