Fri. Sep 18th, 2026

विधि प्रकोष्ठ( लीगल सेल) भाजपा बक्सर के अधिवक्ताओं के द्वारा तीसरी बार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाए जाने पर सिविल कोर्ट बक्सर में खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया साथ ही साथ माननीय प्रधानमंत्री और केन्द्र नेतृत्व को बधाइयाँ दी! खुशी इजहार करने के क्रम में लीगल सेल के जिला अध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी अरुणाचल प्रदेश व आन्ध्रप्रदेश प्रचण्ड जीत हासिल कर केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनाने में रामबाण का काम किया है जहाँ तक बिहार की बात है तो एनडीए ने अपने खाते में पहले की अपेक्षा कम सीटों पर अपना कब्जा जमा पायी है!लेकिन 2025 में विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी! खुशी का इजहार करने वालों में मुख्य रूप से जिलानी संयोजक शशि भूषण राय ,मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार सिंह, बसंत कुमार चौबे, संतोष उपाध्याय, बरमेश्वर सिंह,सुशील कुमार पाठक, मनोरंजन पाठक , अजय कुमार तिवारी,संजय चौबे, बिजेंद्र नारायण चौबे , लव केश मिश्रा, राकेश चन्द्र ओझा, रविन्द्र कुमार सिंह , ठाकुर जी के अलावे सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!