Fri. Aug 7th, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रामरेखा घाट पर मुंडन संस्कार में उपस्थित हुए लोगों के बीच 1 जून 2024 को वोट देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। लोगों को 1 जून 2024 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट देने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। 1 जून 2024 को वोट करेगा बक्सर माध्यम से नाव के सहारे गंगा घाट पर उपस्थित लोगों के बीच यह कार्यक्रम चलाया गया। जागरूकता के क्रम में लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने हेतु भी आग्रह किया गया।*

*मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति बक्सर, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!