
सैनिक संघ बक्सर की मासिक मीटिंग सैनिक कार्यालय माँ मुँडेश्वरी अस्पताल सोहनी पट्टी बक्सर में जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । जिला के हर प्रखण्ड के प्रखण्ड अध्यक्षों ने अपने सैनिकों एवम वीर नारियों के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिए । लगभग 300 सैनिकों एवम वीर नारियों से कार्यालय खचा खच भरा हुआ था । अध्यक्ष और उपाध्यक्ष महोदय द्वारा ई सी एच एस , सोल्जर बोर्ड और स्पर्श से जुड़ी हुई हर समस्याओं और उसके निदान के उपाय बताए गए । 64 के वी कार्ड गया से मंगाकर बांटा गया । तथा कार्ड मंगाने के लिए डॉक्युमेंट्स जमा किया गया । जिला से आए हुए सैकड़ों सैनिकों एवम वीर नारियों ने करोड़ों रुपए दिलाने वाले पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय मुकेश कुमार सिन्हा साहब एवम श्री मनोज सिंह साहब की काफी सराहना करते हुए उनकी जयघोष से सारा इलाका गुंजयमान कर दिए । वही इंडियन एक्स सर्विस मैन मूवमेंट के चेयरमैन मेजर जनरल सतवीर सिंह साहब और लेफ्टिनेंट कामेश्वर पाण्डेय की काफी सराहना की गई जो बक्सर के सैनिकों को हर पल मदद करते आए हैं । चक्की प्रखण्ड के एम सी पी ओ उमा शंकर सिंह यादव ने नाती होने के उपलक्ष्य में लगभग तीन सौ सैनिकों एवम अस्पताल के स्टॉफ को भी जलपान कराया । वही संगठन की मजबूती के लिए सूबेदार श्री पति राय बड़का धकाइच ग्राम निवासी ने 5000 रुपया का योगदान दिए । सैनिकों की समस्याओं को बहुत ही बारीकी से सुना गया और उसका निदान हेतु शीघ्र कार्य करने का आश्वासन दिए गए । मीटिंग में राम गढ़ और उत्तर प्रदेश का गाजीपुर जिले से भी सैनिको ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को रखे । आज भी दोनों आंख से अंधा बच्चा कमलेश अपनी व्यथा को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सुनाया जिसपर उसे शीघ्र पेन्सन दिलाने को बोला गया ।कमलेश के पेन्सन के लिए पी सी डी ए माननीय मुकेश कुमार सिन्हा साहब और पी सी डी ए अधिकारी माननीय मनोज साहब काफी जोर दे रहे है । सैनिक संघ बक्सर ने सदैव पी सी डी ए साहब से सम्पर्क बनाया हुआ है । सभी सैनिकों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया गया । सभी सैनिकों ने कमिटी के सभी अधिकारियों की काफी सराहना की । आज भी आर्मी , नेवी और एयर फोर्स की टोपियाँ सैनिकों ने ली । तथा काफी सैनिकों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की । संघ के निर्देशक डॉक्टर मेजर पी के पाण्डेय द्वारा सैनिकों के मनोबल को बढ़ाया गया था हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया गया । डॉक्टर साहब द्वारा चक्की एम सी पी ओ उमा शंकर सिंह यादव को नाती के लिए उपहार दिया गया । अंत मे कैप्टन बी एन पाण्डेय और कैप्टन सुबास सिंह यादव द्वारा धन्यबाद देते हुए मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई । मौके पर उपस्थित :-जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, कार्ड नियंत्रक पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह, जिला महा सचिव राजबली यादव, सचिव सूबेदार ललन मिश्रा, सिमरी प्रखण्ड अध्यक्ष त्रिवेणी दुबे, डुमराँव प्रखण्ड अध्यक्ष कामख्या पाण्डेय, चौगाई प्रखण्ड अध्यक्ष सूबेदार हीरा लाल यादव, इटाढ़ी प्रखण्ड अध्यक्ष हरिहर सिंह, चक्की प्रखण्ड अध्यक्ष सूबेदार एच के पाल, राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह, चेयर मैन अलख नारायण श्रीवास्तव, एच एन तिवारी, कोमल मिश्रा,भरत मिश्रा, द्वारिका पाण्डेय,मीडिया प्रभारी गणेश सिंह , फूल बदन सिंह, राम नाथ सिंह, लक्ष्मण चौबे, कॉप्टन आर सी पल , नारद यादव ,ललन चौबे, रामशिसघ सिंह, कैप्टन संतोष सिंह, नारद मुनि यादव , राम इकबाल सिंह, उमा शंकर शर्मा, धर्म राज त्रिपाठी , कैप्टन धर्म राज सिंह यादव, वीर नारी रिंकी देवी, धर्मावती देवी, शुसिला देवा , कलावती देवी , तथा सैकड़ों पूर्व सैनिक एवम वीर नारियां