Mon. Apr 20th, 2026

सैनिक संघ बक्सर द्वारा बक्सर के सभी मीडिया के पदाधिकारी को सम्मानित किया गया । संघ की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी और मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । जिला के हरे क्षेत्र से लगभग 250 पूर्व सैनिकों एवम वीर नारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए । संघ के निदेशक डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब ने बताया की ये सैनिक संघ बक्सर के लिए गर्व की बात है की आज भारत के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित करने का शुभावसर हमे प्राप्त हुआ । सैनिक संघ बक्सर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है । वही जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया की सैनिक संघ बक्सर बक्सर की पतित पावन धरती से भारत सरकार से आग्रह करता है की हमारे देश की मीडिया जो दिन रात अपने जान की बाजी लगाकर जनता की आवाज को धरातल पर हर स्तर से पहुंचाती है उसे जीवन सुरक्षा के लिए भी भारत सरकार ध्यान दे और उनके लिए स्पेशल जीवन बीमा के रूप में कमसे कम पचास लाख रुपया घोषित करें । सैनिक संघ बक्सर ने पी सी डी ए के प्रधान नियंत्रक और सभी कार्यरत पदाधिकारियों की काफी सराहना की जिनकी वजह से सैनिक संघ बक्सर बक्सर ही नहीं भारत के हर कोने के सैनिकों एवम वीर नारियों को बिल्कुल निशूल्क और निस्वार्थ करोड़ों रुपया दिला चुका है । मीडिया के समक्ष जब पी सी डी ए के अधिकारियों की सराहना होने लगी तो समारोह में उपस्थित सैनिकों ने पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक जिंदाबाद और पी सी डी ए के सभी अधिकारी जिंदाबाद के नारों से सारा वातावरण गुंजयमान कर दिए । वही उपस्थित तीन पीड़ित सैनिक कमलेश अंधा लडका जो ट्रेनों में भीख मांगता था , नायक कपिल मुनि सिंह जिन्हे 30 वर्षों से पेंशन नहीं मिल रहा था, वीर नारी कल्पना देवी पति स्वर्गीय सिपाही कामता प्रसाद सिंह जिन्हे 22 साल से पेंशन नहीं मिल रहा है जब अपनी दर्द भरी दास्तां को मीडिया के समक्ष सुनाए तो सबकी आंखें नम हो गई ।अध्यक्ष महोदय ने बताया की इस माह तीनो पीड़ित सैनिकों को पेंशन मिलने जा रहा है । मीडिया के सभी जाबाज़ अधिकारियों को डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय और संघ के अधिकारियों द्वारा मोमेंटो, अंग वस्त्र , पेन और फुल माला से सम्मानित किया गया । सैनिक संघ बक्सर से सम्मानित होकर मीडिया के सभी अधिकारियों ने सैनिक संघ बक्सर की काफी सराहना की । सभी ने बताया की आज सैनिकों द्वारा जो हमे इज्जत मिली है उसे भुला नहीं पाएंगे । अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी ने बताया की इससे सभी को सिख लेते हुए मीडिया सम्मान समारोह मानना चाहिए , जिससे उनका मनोबल बढ़ता रहे ।संघ के मनोबल को बढ़ानवाले स्वर्गीय वारंट ऑफिसर हरेंद्र नाथ ओझा का बेटा आनंद ओझा और हवलदार बब्लू पाण्डेय को अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । सूबेदार राम नाथ सिंह द्वारा नाती होने के उपलक्ष में सभी को नाश्ता कराया गया और उन्हें संघ के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । सभी सैनिकों ने 15 अगस्त को बड़े धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया ।मौके पर
वरिष्ठ पत्रिकार जितेंद्र मिश्रा, धीरज वर्मा, आलोक कुमार, संजय उपाध्याय, सुमंत सिंह, अजय कुमार, पंकज कमल ,शिव दयाल पाण्डेय, गुलशन सिंह, शंकर पांडेय, आशुतोष सिंह,मनीष मिश्रा, मनीष चौबे, पुष्प राज पाण्डेय, विशंभर मिश्रा, और प्रतिमा भारद्वाज, तथा सैनिक संघ बक्सर के उपाध्यक्ष जे पी सिंह, उपाध्यक्ष आर बी ओझा, कोषाध्यक्ष आर बी सिंह, महा सचिव राजबली सिंह, सभापति बी एन पाण्डेय, चेयरमैन अलख नारायण श्रीवस्तवा, उप चेयरमैन संजय पाठक, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, तारकेश्वर पाण्डेय, आर सी पाल उप सचिव श्री निवास सिंह,फुल बदन सिंह , गणेश सिंह, श्रीकांत उपाध्याय, द्वारिका पाण्डेय, आई डी सिंह, कामख्या पाण्डेय, हरिहर सिंह हरेंद्र मिश्रा, राम नाथ सिंह, राधा मोहन पासवान, बब्लू पाण्डेय, उमा शंकर शर्मा, धरराज त्रिपाठी, वीर नारी रिंकी देवी, कल्पना देवी, धर्मावती देवी, शुशीला देवी एवम सैकड़ों पूर्व सैनिक ।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!