Mon. Apr 20th, 2026

वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग, बिहार सरकार के द्वारा वन प्रक्षेत्र भोजपुर द्वारा 74 वा वन महोत्सव कार्यक्रम एमपी हाई स्कूल बक्सर के परिसर में सम्पन्न हुआ।*

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

तत्पश्चात वन विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण व जीविका द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बताया कि जिले में तय लक्ष्य के प्रति सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है एवं वहा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण खतरे के बारे में जागरूक किया।

वृक्षारोपण कार्य में मीडिया, आमजन छात्र/छात्राओं की भूमिका भी अहम है। हम सभी को निरंतर वृक्षारोपण का कार्य करना चाहिए और वृक्षो को बचाने का अभियान भी चलाना चाहिए।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए शपथ दिलाया गया।

*इस मौके पर वनों के क्षेत्र अधिकारी, प्राचार्य एम पी हाई हाई स्कूल बक्सर, वनरक्षी, स्कूल के छात्र छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!