Sat. Jun 6th, 2026

सामाजिक सुरक्षा योजना अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा पोषित पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे पेंशनधारियों से विगत वर्ष के दिसम्बर माह से ही अपील की जा रही है तथापि बक्सर जिला में लगभग 01 लाख 72 हजार से ज्यादा पेंशनधारियों में 42 हजार का जीवन प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। विभागीय निर्देशों के आलोक में 15 फरवरी 2021 तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराये जाने की स्थिति में ऐसे पेंशनधारियों को आगे पेंशन भुगतान से वंचित कर दिया जाएगा। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर द्वारा सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले जिला के सभी पेंशनधारियों से अनुरोध है कि 15 फरवरी से पूर्व जीवन प्रमाणीकरण अपने पास के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर अथवा संबंधित प्रखण्ड कार्यालय में जाकर अवश्य करवा लें। जिन पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अब तक नहीं हो पाया है उनकी सूची elabharthi.bih.nic.in साईट पर जाकर इंट्री रिपोर्ट कॉलम के तहत पेंडिंग जीवन प्रमाणन लिस्ट में देखी जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!