Sat. Jun 6th, 2026

सदर अस्पताल में अब बुजुर्गों को मिलेगी विशेष सुविधा, कर्मचारी करेंगे उनकी मदद

जिलाधिकारी ने अस्पताल में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर व डिजिटल एक्स-रे मशीन का किया उद्घाटन

बक्सर, 24 मार्च | जिले के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। अब सदर अस्पताल में उनके लिए विशेष सुविधा शुरू की गयी गई। बुधवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने अस्पताल में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर के साथ-साथ डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने जिलाधिकारी को बताया इस सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर में बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां पर अस्पताल में आने वाले बुर्जुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही, उनकी मदद व मार्गदर्शन के लिए कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। ताकि, इलाज से लेकर दवा प्राप्ति में उन्हें किसी अन्य लोगों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने इस प्रकार की व्यवस्था को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में शुरू करने की सलाह दी। मौके पर उपविकास आयुक्त योगेश कुमार सागर, एमओ डॉ. भूपेंद्र कुमार, डीपीएम संतोष कुमार, अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार सिंह समेत अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

अब जल्द मिलेगी एक्सरे की रिपोर्ट :
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने वरीय पदाधिकारियों को बताया राज्य स्वास्थ्य समिति ने सदर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की पहल की है। पूर्व में सदर अस्पताल में नार्मल एक्सरे की सुविधा थी। अब स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सदर अस्पताल परिसर में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जा रही है। इस मशीन के लगने से मरीजों को काफी सुविधा होगी। मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। मरीजों की संख्या व बीमारी के अनुसार इन दिनों सदर अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी व प्रसव वार्ड मिलाकर हर रोज लगभग 70 से अधिक मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। नार्मल एक्सरे की सुविधा के कारण एक्स-रे जल्द नहीं होने पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। डिजिटल एक्स-रे शुरू होने से गंभीर बीमारियों का आसानी से पता चल सकेगा। रिपोर्ट भी तत्काल मिल जाएगी।

कोरोना से लड़ने की तैयारी को करें पुख्ता :
जिलाधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस क्रम में उन्होंने सिविल सर्जन से जिले में कोरोना प्रसार को रोकने व उससे जुड़ी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा जिले में कोरोना से लड़ने की सारी तैयारियों को पुख्ता करें। किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जिले के किसी क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति पाया जाता है, तो उसके संक्रमण चेन की पूरी जानकारी निकाले। उसके बाद उसके आसपास के लोगों व उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाए। इन सब के अलावा लोगों को मास्क व शारीरिक दूरी के लिए भी प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!