Thu. Apr 23rd, 2026

सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर आमजनों को यातायात नियमों के अनुपालन यथा सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी देकर रवाना किया गया।*

*परिवहन विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।*

*यह जागरूकता रथ सड़क सुरक्षा माह के अवधि में जिला मुख्यालय से सभी अनुमंडल एवं प्रखंडों में भ्रमण करते हुए आमजनों को यातायात नियमों के अनुपालन यथा सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से जागरूक किया जाएगा।*

*सड़क सुरक्षा माह, 2025 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, यथा जागरूकता रैली, प्रशिक्षण / रिफ्रेशर कार्यक्रम, विद्यालय / महाविद्यालयों में क्वीज प्रतियोगिता, ट्रैफिक गेम, फिटनेश कैम्प, नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर, रक्त दान शिविर, हॉस्पीटल प्रशिक्षण / सी०पी०आर० प्रशिक्षण इत्यादि।*

*जिला पदाधिकारी ने आम जनों से यातायात नियमों का पालन करने के अपील किया।*

*उक्त अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, मोटरयान निरीक्षक बक्सर, प्रवर्तन अवर निरीक्षक बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!